कालापीपल(बबलू जायसवाल)राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य आज शनिवार को कार्यक्रम किया,इस अवसर पर
उत्कृष्ट विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सामूहिक गायन किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने की,विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार रही,श्री चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने भारत की एकता,स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावना को काव्यात्मक रूप में अभिव्यक्त किया है,इस अवसर पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार,सीईओ डीआरएस राणा,जनप्रतिनिधि,स्कूली बच्चे एवं जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है,वंदे मातरम् गीत की स्तुति देने वाली बालिकाओं को विधायक,जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सीईओ श्री राणा के द्वारा उपहार भेंट किए गए,कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र परमार ने किया व आभार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार ने माना।


