MPNEWSCAST
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत निटर्रा मैं आए दिन ताला लगा लगा रहता है जिसके कारण कई नागरिकों को अपने कार्य कराने के लिए परेशान होना पड़ता है और चक्कर काटकर अपने घर मायूस होकर लौट जाते हैं। पंचायत सरपंच,सचिव और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं, जिसके कारण उनकी ई-केवाईसी जेसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा पाने से वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है ।ग्रामीणों ने बताया कि यहां पंचायत के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से ही पंचायत कार्यालय को खोलते हैं उक्त ग्राम पंचायत का खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
अब देखना यह है की उच्च अधिकारी इस विषय पर क्या कार्रवाई करते हैं ।
हरिशंकर बेन,,


