जिले के वि. ख. बिछुआ के ग्राम खमरा के पुराना बाजार चौक में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण कार्य समस्त ग्रामवासियों एवं महाकाल जनकल्याण समिति के तत्वाधान में प्रारंभ किया जा चुका है इस प्राचीन शिव मंदिर का संपूर्ण निर्माण राजस्थान के प्रसिद्द लाल पत्थर से किया जाएगा जो पूरे जिले का द्वितीय ऐसा मंदिर होगा जो बिना ईट सीमेंट एवं सरिया के सिर्फ लाल पत्थर से निर्मित होगा जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 10 लाख अनुमानित है मंदिर के प्रथम चरण में नींव कार्य पूर्ण कर अब राजस्थान से आए हुए कारीगरों के द्वारा लाल पत्थर से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है ,श्री महाकाल जनकल्याण समिति खमरा एवं समस्त ग्रामवासी आप सभी से विनम्र निवेदन करता है कि इस पुनीत कार्य में समस्त धर्मावलंबी एवं सनातनी अपना यथा संभव योगदान देकर इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनकर धर्म लाभ अर्जित करे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


