• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पिपरिया पुलिस को नशीला पदार्थ स्मैक सहित आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता,एसपी ने इनाम की घोषणा की…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2025
in नर्मदापुरम
0
पिपरिया पुलिस को नशीला पदार्थ स्मैक सहित आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता,एसपी ने इनाम की घोषणा की…वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में पिपरिया पुलिस को नशीला पदार्थ स्मैक सहित आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। संभवतः जिले में अभी यह पहला मामला है जब नशीला पदार्थ स्मैक को आरोपी सहित पुलिस ने पकड़ा है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 10_10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई है। इससे पूर्व एसडीओपी मोहित यादव को जब यह सूचना मिली कि पिपरिया में चोरी छुपे स्मैक जैसे नशीले पदार्थ का कथित लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है, तब तत्काल उन्होंने जानकारी पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा को दी। इसके बाद एसपी साईं कृष्णा के निर्देशन

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251106-WA0062.mp4

में एसडीओपी मोहित यादव और थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने नशीले पदार्थ स्मैक को आरोपी सहित पकड़ने की योजना बनाई और मुखबिर सक्रिय किए। मुखबिर की सूचना पर पिपरिया पुलिस ने सोहागपुर से शोभापुर रोड होकर पिपरिया की ओर आ रहे आरोपी हेमंत गिरी गोस्वामी उर्फ अब्दुल निवासी पिपरिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पाउडर मिला। प्राथमिक जांच में यह नशीला पदार्थ स्मैक पाया गया। जिसका वजन 21.5 ग्राम जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 5 लाख रुपए पाई गई। आरोपी हेमंत गिरी गोस्वामी(25) ने पूछताछ में बताया कि उक्त मादक पदार्थ वह राजस्थान बॉर्डर से जलधारा कॉलोनी निवासी राखी कहार के कहने पर लाया था। इसके बाद पुलिस ने राखी कहार को सह आरोपी बनाया है। आरोपीया राखी कहार का पति सौरभ कहार एक एवं सास उषा कहार पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल में निरुद्ध है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 433/25 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। पूरी घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा द्वारा पत्रकार वार्ता में किया गया। पत्रकारवार्ता में एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव, थाना प्रभारी पिपरिया गिरीश त्रिपाठी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी मोहित यादव, टीआई गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेंद्र कुशवाहा, उनि भागचंद्र धुर्वे,आ हेमंत पटेल, शिवम वर्मा, सनेहा साहू, प्रतीक साहू एवं साइबर सेल से आ. संदीप यदुवंशी की विशेष भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेमनगर, खिरहनी में चल रहे विद्युतीकरण कार्य का लिया जायजा*

*निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेमनगर, खिरहनी में चल रहे विद्युतीकरण कार्य का लिया जायजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d