• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जल प्रदाय विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2025
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जल प्रदाय विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल का कार्य एक साथ कराते हुए शीघ्र पूर्ण करें एस.टी.पी -1 का निर्माण कार्य

रेस्टोरेशन कार्य में लापरवाही करने पर होगी पेनाल्टी की कार्यवाही – निगमायुक्त सुश्री परिहार

कटनी – माधव नगर में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट -1 के शेष कार्य को शीघ्र  पूर्ण कराने हेतु निर्धारित प्लान  अनुरूप श्रमिकों एवं आवश्यक संसाधनों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में शेष समस्त कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करावे अन्यथा की स्थिति में पेनाल्टी की कार्यवाही  प्रस्तावित की जायेगी। उक्त हिदायत  निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुवार को नगर निगम के जलप्रदाय शाखा के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान पी.डी.एम.सी के ए.आर.ई एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को दी।

बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, पी.डी.एम.सी के ए.आर.ई सौरभ महेश्वरी सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों झील पटेल की मौजूदगी रही।

समीक्षा बैठक में निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा आगामी 20 दिवस में एस.टी.पी-1 के सिविल वर्क को पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई। जिसपर  निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के संबंध में नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की लेटलतीफी नहीं की गई है। अतः पर्याप्त टीम एवं संसाधन लगाकर एसटीपी का सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल आदि का कार्य  समय-सीमा में  पूर्ण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दिशा में लापरवाही करने पर पेनाल्टी काटते हुए भुगतान की कार्यवाही की जायेगी।

आपसी सामंजस्य के साथ करें रोड रेस्टोरेशन कार्य

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नगर के विभिन्न स्थलों के रोड रेस्टोरेशन कार्य की समीक्षा के दौरान गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जिन स्थलों में  पाईप लाईन विस्तार उपरांत मोटरेबल का कार्य पूर्ण हो चुका हो उक्त स्थलों पर शीघ्रता से रोड रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ करें। नगर के मुख्य मार्ग जबलपुर रोड, अमीरगंज, इंड्रस्टियल एरिया सहित अन्य मार्गो में 10 नवंबर तक रेस्टोशन का कार्य गणवत्ता के साथ प्रारंभ किया जाए। निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि  जिन वार्डो में पेयजल सप्लाई की पाइप लाईन के विस्तार का कार्य होना शेष है वहां के रेस्टोरेशन कार्य हेतु आपसी समन्वय से साथ कार्य करें ताकि बार-बार रोड  कटिंग न की जाए तथा नागरिकों को आवागमन में भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान निगमायुक्त नें पूर्व में नगर के विभिन्न वार्डो में  कराये गए रेस्टोरेशन कार्य की जांच कराते हुए खराब गुणवत्ता वाले कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए उसका पुनः रेस्टोरेशन कराने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

सीवरेज के शेष कार्य का प्रस्तुत करें प्लान

निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा सीवरेज हेतु पाईपलाईन विस्तार के शेष कार्य की समीक्षा की जाकर शेष कार्य को पूर्ण कराने की पेंच बाई पेंच प्लानिंग तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त नें कहा कि नागरिकों के सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण मार्ग को बंद कर कार्य न किया जाए। जिन भी स्थलों पर कार्य किया जाना है उन स्थलों का चिन्हांकन पूर्व से किया जाकर नियमानुसार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्किंग आदि की कार्यवाही कर कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए निर्माण स्थल के आसपास से किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन का आवागमन न हो।

बैठक में निगमायुक्त द्वारा अमृत योजना के तहत वाटर बॉडी रिजूवेशन के तहत मोहन घाट, मसुरहा घाट एवं कटायेघाट में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में नगर में ओवरहैड टैंकों एवं ट्यूबवैलों के माध्यम से की जाने वाली पेयजल सप्लाई कार्य की समीक्षा की जाकर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, पानी की टेस्टिंग प्रक्रिया, मेंटेनेंस, पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, जलकर वसूली की स्थिति आदि की जानकारी ली जाकर वसूली कार्य को प्राथमिकता देते  के निर्देश निगमायुक्त सुश्री पिरहार नें अधिकारियों को दिए

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जयंत सिकरवार युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्वाचित…!

जयंत सिकरवार युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्वाचित...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.