छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के धोबीवाड़ा ग्राम में प्राथमिक स्कूल धोबीवाड़ा में पदस्थ शिक्षक मेघराज पराड़कर के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन जनपद सदस्य हरीश उईके जी के नेतृत्व में किया गया. दूल्हे की तरह गाड़ी को सजाया गया और बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई. विदाई के दौरान शिक्षक का गला फूलों की हार से लदा हुआ था. स्कूल के स्टाफ के अलावा ग्रामीणों और छात्रों ने विदाई समारोह को भव्य बनाया.शायद ही कभी ऐसा देखने को मिलता है कि किसी शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद भारी संख्या में ग्राम वासी सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावकों की भीड़ उमड़े और उनके विदाई समारोह को यादगार बना दे. कुछ ऐसी ही तस्वीर छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत धोबीवाड़ा ग्राम में देखने को मिला.
शिक्षक मेघराज पराड़कर की पहली पोस्टिंग 1/10/1987 को धोबीवाड़ा ग्राम में हुई थी उनके द्वारा लगातार 38 वर्ष 10 माह की जॉब पूरी जिंदगी इसी धोबीवाड़ा प्राथमिक स्कूल में बीता दी गई शिक्षक मेघराज पराड़कर जी का लोगों ने धूमधाम से बारात निकाली. उनके गले में फूलों का हार पहनाया गया. उनके गाड़ी को भी दूल्हे की तरह फूलों से सजाया गया था. लोगों ने बैंड बाजे के साथ शिक्षक मेघराज पराड़कर को विदा किया.इस कार्यक्रम में हरीश उइके जनपद पंचायत सदस्य जगदीश धुर्वे सर,समस्त पंच,रविशंकर परतेती अध्यक्ष,मेहरवान परतेती,जयराम पंद्रे,ममता उइके, उर्मिला परतेती,उर्मिला कुमार,सन्तोष परतेती,मरदानसा,पंद्रे, मनीराम उइके जी,विजय परतेती सहित समस्त ग्रामवासी और शिक्षक मौजूद रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


