• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कुठला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत JPV DAV विद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 4, 2025
in कटनी
0
*कुठला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत JPV DAV विद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आज स्थानीय डीएव्ही स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता, आत्म-सुरक्षा के तरीके, साइबर अपराधों से बचाव, और गुमशुदगी की रोकथाम के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। कुठला से उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन मुस्कान पुलिस विभाग की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान और खोज की जाती है जो गुम हो गए हैं या विभिन्न कारणों से अपने घर से दूर हैं । साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि अजनबियों से मित्रता करना, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना या बिना सोचे-समझे ऑनलाइन गेम और ऐप डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते प्रभाव के बारे में समझाया और कहा कि कोई भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश मिलने पर वे तुरंत अपने अभिभावक या शिक्षक को बताएं। कार्यक्रम के दौरान “सेफ इंटरनेट यूज़”, “सेल्फ डिफेंस”, “गुड टच बैड टच” और “नो मीन्स नो” जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर नियमित निगरानी रखते हुए उनके असामान्य व्यवहार करने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल श्रम, बाल विवाह या बच्चों से सम्बंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना डायल 112 या 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) पर देने की सलाह दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को ऑपरेशन मुस्कान से सम्बंधित पम्फलेट, पोस्टर और हेल्पलाइन नंबर वितरित किए गए। बच्चों को बताया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में असुरक्षित महसूस करने पर पुलिस से सीधे सम्पर्क करें । थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाना है। यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज, विद्यालय और अभिभावक पुलिस के साथ सहयोग करेंगे।”
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः- निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चन्देल, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक राजू मार्कों एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी की बेटी ने उत्तराखंड में लहराया परचम —— उत्तराखंड हरिद्वार रुड़की में राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित समाज सेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम————

कटनी की बेटी ने उत्तराखंड में लहराया परचम ------ उत्तराखंड हरिद्वार रुड़की में राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित समाज सेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम------------

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d