रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मां नर्मदा एवं तवा के संगम तट बांद्राभान में सोमवार 03 नवंबर से तीन दिवसीय ऐतिहासिक बांद्राभान मेले का शुभारांभ हुआ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सीईओ मेला प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, नगर पालिका इटारसी अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, महेंद्र यादव, आशुतोष तिवारी, मोहन गुबरेले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम नर्मदापुरम जय सोलंकी, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विनोद ओशो गौतम, जनपद सीईओ रंजीत तराम, प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
कलेक्टर सुश्री मीना एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने अधिकारियों के साथ मोटरबोट के माध्यम से नदी मार्ग द्वारा मेला क्षेत्र पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया एवं मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला सुप्रसिद्ध बांद्राभान मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला नर्मदापुरम प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।


