कार्तिक मास के पावन अवसर पर दिनांक 02 नवम्बर 2025, रविवार को छिंदवाड़ा से श्रद्धालुओं का एक दल माँ नर्मदा जी के पवित्र स्नान हेतु बरमान घाट के लिए रवाना हुआ।
यात्रा का शुभारंभ प्रातः 03:30 बजे कलेक्टर कार्यालय, छिंदवाड़ा के सामने से हुआ, जिसमें कुल 45 श्रद्धालु एक बस में सवार होकर रवाना हुए। प्रातः 07:00 बजे दल सप्तधारा घाट पहुँचा, जहाँ माँ नर्मदा जी की सात धाराओं का पवित्र संगम एवं सात दिव्य कुंडों स्थितहै।
इस दिन रविवार होने से सूर्य कुंड में स्नान का अत्यंत धार्मिक महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन सूरज कुंड में स्नान करने से कुंडली में सूर्य प्रबल होता है और जीवन में तेज, आरोग्य व सफलता की प्राप्ति होती है।
सभी श्रद्धालुओं ने सूरज कुंड मां नर्मदा में पवित्र स्नान करने के पश्चात सामूहिक रूप से माँ नर्मदा तट पर सत्यनारायण कथा, हवन एवं पूजन किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।
बरमान घाट पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने भरता–बाटी का भोजन किया। तत्पश्चात नौका विहार करते हुए सभी ने प्राचीन दीपेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहाँ भगवान ब्रह्मा जी ने शिव आराधना की थी।
वापसी के दौरान दल ने हर्रई स्थित प्राचीन दूल्हा देव मंदिर के दर्शन किए और वहाँ भी पूजा–अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी श्रद्धालु सायं 07:30 बजे माँ नर्मदा जी की जय–जयकार करते हुए सकुशल छिंदवाड़ा लौट आए।
आयोजक: कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा महिला मंडल श्रीमती सुधा नागवंशी, श्रीमती सोनल बंदेवार, श्रीमती नीलू पवार, श्रीमती गीता रामटेके, यात्रा संयोजक: श्री मोहित सूर्यवंशी विशेष सहयोग: श्रीमती साधना राजौरिया, श्री राजकुमार गाढ़ेवाल, श्री हिमांशु जायसवाल आदि।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


