• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा कटनी में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का अनूठा संगम

by Manish Gautam Chiefeditor
November 3, 2025
in कटनी
0
गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा कटनी में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का अनूठा संगम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

 

कटनी। प्रथम सिख गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती और पंच प्यारों की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा गुरुद्वारा बरही रोड से प्रारंभ होकर ओव्हरब्रिज, हीरागंज, गर्ग चौक, घंटाघर, झंडा बाजार, शेर चौक, आजाद मिशन चौक, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रसाद वितरण करते हुए सेवा का भाव प्रदर्शित किया।

पालकी साहब को फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। शोभायात्रा के दौरान रागी जसवंत सिंह और उनके साथियों ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। रास्ते में बच्चों और युवाओं ने करतब दिखाए, वहीं शोभायात्रा के समापन पर रंगीन आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर गुरचरण सिंह खुराना, तेजपाल सिंह भाटिया, अवतार सिंह टुटेजा, सोनू खुराना, सतवीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह लांबा, बाबू ग्रोवर, पार्षद मौसूफ अहमद, बिट्टू इकबाल सलूजा, अमनदीप सिंह भाटिया, रिंकी खालसा, लकी खालसा, संतोख सिंह भट्टी, नीटू नारंग, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, जसपाल सिंह मठारू, हरभजन सिंह खालसा, रवि गंगवानी, भीष्म चेलानी, आकाश लालवानी सहित बड़ी संख्या में संगत की महिलाएं भी शामिल रहीं।

पूरे शहर में भाईचारे, सेवा और समर्पण का भाव झलकता दिखा। गुरुद्वारे में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।

– MP NEWS CAST, कटनी
रिपोर्ट: मनीष गौतम (मो. 9993205230)

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुस्कान विशेष अभियान के तहत 1000बालिकाओ को स्कूल में बरही पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ पढ़ाकर जागरूकता की दी रोशनी”

मुस्कान विशेष अभियान के तहत 1000बालिकाओ को स्कूल में बरही पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ पढ़ाकर जागरूकता की दी रोशनी”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.