श्री कृष्ण सेना की जिला बैठक आज राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य चर्चा बिंदु इस प्रकार रहे:नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।समाज में चल रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बढ़ते धर्म परिवर्तन के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जिला बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें गौ पूजन कार्यक्रम के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।बैठक में प्रमुख रूप से श्री कृष्ण सेना प्रमुख शैलेश यदुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री हल्केश पटेल, संगठन प्रभारी आनंद चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, नगर अध्यक्ष निलेश पटेल, अशोक यदुवंशी, विकास पटेल, भीम यदुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


