संदीपनी सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य और पीटीआई का स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने विरोध में स्कूल में डाला ताला बच्चे स्कूल के बाहर खडे हैं.
,खुरई के गढ़ौला जागीर स्थित संदीपनी सीएम राईज स्कूल मेें शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य आरपी नामदेव व पीटीआई संदीप सिंह ठाकुर स्कूल में बैठे शराब पार्टी पकड़े गये। ग्रामीणों ने इसका वीडियो किया वायरल। दरअसल पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों को ऐसी जानकारी मिली थी कि दोनों स्कूल में ही पार्टी करते हैं। शुक्रवार शाम को रंगे हाथों पकड़ भी लिया। प्राचार्य कक्ष में दोनों बैठकर पार्टी कर रहे थे। उसी समय लाईट चली गई। जैसे ही ग्रामीण कमरे में घुसे शराब को फर्श पर फैला दिया जिससे कि सबूत न मिले। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण स्कूल के बाहर जमा हो गये। जानकारी मिलते ही पीटीआई के परिजन पहुंच गये और खुलासा करने वाले दो ग्रामीणों की पिटाई कर दी जिससे माहौल और भी बिगड़ गया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पीटीआई का कई माह पहले ट्रांसफर हो गया था। लेकिन जाने का नाम नहीं ले रहा। सुबह से ग्रामीणों ने शराब खोरी की घटना के विरोध में स्कूल में डाला ताला सैकड़ों बच्चे स्कूल के बाहर खडे हैं.
रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव


