• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

देवउठनी एकादशी व्रत आज, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जान लें खास उपाय और मंत्र

by Manish Gautam Chiefeditor
November 1, 2025
in ज्योतिष
0
देवउठनी एकादशी व्रत आज, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जान लें खास उपाय और मंत्र
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी व्रत आज यानी 1 नवंबर को है। व्रत का पारण 2 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन से चातुर्मास का समापन हो जाता है और विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है।

देवउठनी एकादशी 2025 के शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ: 1 नवंबर 2025, सुबह 9:11 बजे

एकादशी तिथि समाप्त: 2 नवंबर 2025, सुबह 7:31 बजे

पारणा (व्रत खोलने का समय): 2 नवंबर शाम 6:34 बजे से 8:46 बजे तक

विशेष मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त – 4:50 ए एम से 5:41 ए एम

अभिजीत मुहूर्त – 11:42 ए एम से 12:27 पी एम

विजय मुहूर्त – 1:55 पी एम से 2:39 पी एम

गोधूलि मुहूर्त – 5:36 पी एम से 6:02 पी एम

रवि योग – 6:33 ए एम से 6:20 पी एम

पूजा विधि- सुबह स्नान कर घर और पूजा स्थल को साफ करें। पीले वस्त्र पहनें और पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। दीपक जलाएं, गंगाजल, फूल, चावल और तुलसीदल अर्पित करें। फिर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें और भगवान को पंचामृत स्नान कराएं। इसके बाद “उठो देव श्रीहरि, चौमास ब्यो गया, निंद्रा त्यागो प्रभु, जगत कल्याण करो” मंत्र का उच्चारण करें। दिनभर व्रत रखें और कथा सुनें। भगवान को भोग अवश्य लगाएं। भोग में खीर, मिश्री, फल और तुलसी पत्र चढ़ाएं।

 

भगवान विष्णु का मूल मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

उपाय-

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

देवउठनी एकादशी की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है, और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करें- इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीले फूल, तुलसीदल, और खीर का भोग लगाएं। इससे घर में धन की स्थिरता और उन्नति आती है।

तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं- देवउठनी के दिन तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं। इससे संतान सुख, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और मंगल कार्यों में सफलता मिलती है।

जरूरतमंद को दान दें- इस दिन कंबल, भोजन, या गुड़-चावल का दान बेहद पुण्यदायी माना गया है। इससे पापों का क्षय होता है और जीवन में शांति आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
1 नवंबर से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: बैंक, आधार, GST, पेंशन, LPG — जानिए आपके लिए क्या बदला

1 नवंबर से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: बैंक, आधार, GST, पेंशन, LPG — जानिए आपके लिए क्या बदला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d