कटनी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम कार्यालय भवन आकर्षक रोशनी से निखर उठा। विद्युत सजावट से सुसज्जित भवन का दृश्य देखते ही बन रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष रूप से भवन को सजाया गया है, जिससे स्थापना दिवस का उत्सवमय माहौल पूरे परिसर में महसूस किया जा सके।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में की गई इस साज-सज्जा का उद्देश्य प्रदेश के स्थापना दिवस को उल्लासपूर्वक मनाना है। नगर निगम कटनी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन भी प्रस्तावित हैं।


