• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*दास्तां खुशियों की* *विदेशियों को भा गई समा की खीर और चावल के पापड़* *नीदरलैंड के निवासियों ने धूसावानी होम स्टे में गुजारी रात, स्वागत से दिखे अभिभूत*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 31, 2025
in छिन्दवाडा
0
*दास्तां खुशियों की*  *विदेशियों को भा गई समा की खीर और चावल के पापड़*  *नीदरलैंड के निवासियों ने धूसावानी होम स्टे में गुजारी रात, स्वागत से दिखे अभिभूत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*छिंदवाड़ा/ 31 अक्टूबर 2025/* कोहरे से ढंकी पातालकोट की वादियों में घूमने आए नीदरलैंड के पर्यटकों को छिंदवाड़ा खूब भाया…इन विदेशियों ने न सिर्फ तामिया के बाजार से जमकर खरीदी की बल्कि समा की खीर और चावल के देसी पापड़ का मजेदार स्वाद भी चखा। इन 12 पर्यटकों के समूह ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम धूसावानी के होम स्टे में रात गुजारी और ग्रामीणों के स्वागत से बेहद अभिभूत दिखे।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिला पर्यटन के नक्शे में प्रमुख तौर पर उभरकर सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और सतपुड़ा सेल्फ संस्था के माध्यम से बीते रोज नीदरलैंड के आए पर्यटकों का एक दल पातालकोट घूमने पहुंचा। सुबह-सुबह तामिया आए विदेशी पर्यटक बाजार में घूमे और अपने ने जरूरत की सामाग्री भी खरीदी। दोपहर को पातालकोट दर्शन के लिए रातेड़ पहुंचें विदेशी पर्यटकों का स्वागत घने कोहरे ने किया। कोहरे से रोमांचित पर्यटक पहाड़ों के बीच सेल्फी लेते दिखे।
शाम को पर्यटन ग्राम धूसावानी पहुंचे विदेशी पर्यटकों को स्वागत हल्की बौछारों के बीच ग्रामीणों ने किया। तिलक लगाकर देसी गुलदस्तों से किए गए स्वागत से विदेशी पर्यटक खूब उत्साहित नजर आए। रात्रि में मेहमानों ने ग्रामीणों की जीवनशैली को भी समझा। धूसावानी में की गई खातिरदारी को पर्यटकों ने जमकर सराहा और विदाई के वक्त पूरे गांव में बहुत सुंदर और ग्रामीणों के व्यवहार को बेहतरीन बताया। नीदरलैंड पर्यटन दल के आगमन के पूर्व छिंदवाड़ा जिले के होम स्टे निर्माण प्रभारी आर डी सिद्दीकी प्रोजेक्ट मैनेजर एम पी टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम स्टे की व्यवस्थाओं के संबंध में समुदाय के साथ मीटिंग कर आवश्यक तैयारी में सहयोग किया गया।

*समा की खीर का स्वाद लगा लाजवाब:*
विदेशी मेहमानों को रात्रि के भोजन में मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी के साथ देशी व्यजंन परोसे गए। इसमें कुटकी के चावल, समा की खीर और देसी पापड़ का स्वाद उन्हें भा गया। धूसावानी होम स्टे संचालकों ने बताया कि विदेशी मेहमानों को खीर के स्वाद बहुत पसंद आया और उनकी फरमाइश पर दो बार खीर बनाकर परोसी गई।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी दीपोत्सव को लेकर तैयारियों की निगमायुक्त ने की मिनट-टू-मिनट समीक्षा

70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं देव प्रबोधिनी एकादशी दीपोत्सव को लेकर तैयारियों की निगमायुक्त ने की मिनट-टू-मिनट समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d