रिपोर्टर : हेमंत सिंह | कटनी
सूत्र- कटनी जिले के कैमोर नगर में मंगलवार सुबह हुए गोलीकांड के बाद अब मामला और भी पेचीदा हो गया है। जानकारी के अनुसार, गोलीकांड के संदिग्ध आरोपी प्रिंस के पिता जोसिफ ने दहशत और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
वहीं, इस घटना से सदमे में आई संदिग्ध आरोपी की मां ने भी जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार में लगातार घट रही घटनाओं से कैमोर नगर में सनसनी फैल गई है।


