पन्ना संजय त्रिपाठी -पन्ना जिले के पवई से लगभग 12 किलोमीटर दूर पन्नी नाला के पास एक हृदय विधायक घटना घटित हुई है,जिसमें कार और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत से एक की मौत,एक के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक 11 निवासी सचिन सोनी पिता सुरेश सोनी उम्र 38 वर्ष व अनंत राम पिता मिट्ठू लाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष मोटरसाइकिल से सवार होकर पन्नी नाला के पास से आ रहे थे,तभी सफेद रंग की कार एमपी 35 सीए 0936 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे सचिन सोनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और घायल अनंतराम को 108 के सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सचिन सोनी की मौत से पवई क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
बाइट – डॉ अंकित पांडेय


