बरही: नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 15 हीरापुर में स्थित शासकीय भूमि खसरा न. 1524 में ईंट निर्माण हेतु अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार,छिदिया निवासी झल्ली कुम्हार द्वारा मजदूर लगाकर यह उत्खनन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य किसी के इशारे पर किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराज़गी व्याप्त है।यह भूमि क्षेत्र शमशान घाट एवं खेल मैदान के रूप में उपयोग की जाती रही है, ऐसे में वहां हो रही खुदाई को लेकर वार्डवासियों में रोष है।वार्ड पार्षद इक़बाल निज़ाम पवार ने जानकारी देते हुए कहा
> “जैसे ही मुझे सूचना मिली, मैंने तुरंत मौके पर पहुँचकर नगर परिषद की टीम के साथ कार्य रुकवाया। शासकीय भूमि पर इस प्रकार की अवैध गतिविधि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन से अनुरोध है कि संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।”
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


