कटनी (25 अक्टूबर 2025) – पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 43वें बैच की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पुलिस थाना बाकल का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण अवधि 19 अक्टूबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक कुल 13 सप्ताह की होगी। इस दौरान सुश्री शिवा पाठक थाना बाकल में 25 अक्टूबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक कार्यरत रहेंगी।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जा सके।
इस आदेश की प्रति पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
— अभिनय विश्वकर्मा, भा.पु.से.
पुलिस अधीक्षक, जिला कटनी


