• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*स्पेशल कैम्पेन 5.0* *स्वच्छता और कार्यालय प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार लाने ‘‘स्मार्ट ऑफिस प्रतियोगिता’’ का आयोजन आज से 31 अक्टूबर तक – निगमायुक्त* *प्रतियोगिता में संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ मुख्यालय के समस्त विभागीय कार्यालयों को किया गया है सम्मिलित*

*मेयर इन काउंसिल की बैठक आज* जबलपुर। मेयर इन कांउसिल की बैठक आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 12ः00 बजे से निगम परिसर स्थित महापौर कक्ष में आयोजित की गई है। इस आशय की जानकारी मेयर इन कांउसिल के सचिव अनिल कुमार जोशी के द्वारा दी गई है।

by Manish Gautam Chiefeditor
October 23, 2025
in जबलपुर
0
*स्पेशल कैम्पेन 5.0* *स्वच्छता और कार्यालय प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार लाने ‘‘स्मार्ट ऑफिस प्रतियोगिता’’ का आयोजन आज से 31 अक्टूबर तक – निगमायुक्त*  *प्रतियोगिता में संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ मुख्यालय के समस्त विभागीय कार्यालयों को किया गया है सम्मिलित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

थक-पृथक मूल्यांकन कर एक-एक विजेता कार्यालय को किया जायेगा चयनित*

*क्यू.आर. कोड के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के अनुरूप किया जायेगा उत्कृष्ट कार्यालय का मूल्यांकन*

*उत्कृष्ट कार्यालयों को मिलेगा पुरस्कार – निगमायुक्त श्री अहिरवार*

*सुगम्यता, स्वच्छता, ऑफिस संगठन, एवं सिटीजन रेटिंग में मिलेगें 25-25 अंक*

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि अधिकारी कर्मचारी नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहें और उनके अंदर सेवा का भाव भरा रहे। शासन द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक वार्डो के अलावा मुख्यालय कार्यालय के साथ-साथ सभी कार्यालयों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाकर कार्यालयों को आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करने की मंशा है, ताकि वहॉं काम कराने आने वाले नागरिकों को सम्मान मिले और उनके कार्य आसानी से सुगमतापूर्वक हो सके। शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा सभी बिन्दुओं पर चर्चा के उपरांत स्मार्ट ऑफिस प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत् 4 मापदण्डों को निर्धारित करते हुए 100 अंक का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह के द्वारा सभी संबंधितों को आदेश जारी कर निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप प्रतियोगिता में भाग लेने निर्देशित किया गया है तथा इसके लिए क्यू.आर. कोड जारी किया गया है जिसके माध्यम से उत्कृष्ट कार्यालयों से संबंधी फीडबैक लिया जायेगा और उसी के अनुरूप पुरस्कार हेतु मूल्यांकन किया जायेगा।
प्रतियोगिता के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता एवं कार्यालय प्रबंधन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुव्यवस्थित सेवाएॅं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘स्मार्ट ऑफिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ नगर निगम मुख्यालय के समस्त विभागीय कार्यालयों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया है, दोनो संभागीय एवं मुख्यालय स्तर का मूल्यांकन पृथक-पृथक रूप से किया जायेगा तथा संभागीय और मुख्यालय स्तर पर एक-एक विजेता कार्यालय चयनित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन 100 अंकों का किया जायेगा जिसमें सुगम्यता के लिए 25, स्वच्छता के लिए 25, ऑफिस संगठन के लिए 25 एवं सिटीजन रेटिंग के लिए 25 अंक निर्धारित किये गए हैं।
उन्होंने बतया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी संभागीय कार्यालयों का मूल्यांकन प्रमुख 4 श्रेणियों में किया जायेगा जिसमें –
*सुगम्य कार्यालय -* कार्यालय तक नागरिकों की पहुॅंच एवं सूचना-सुविधाओं की उपलब्धता का आंकलन, सूचना पटल कार्यालय की अद्यतन जानकारी, अधिकारियों के नाम, समय-सारणी आदि, ऑफिस मैप एवं बैठने की व्यवस्था, सूचक संकेत आगंतुकों हेतु स्पष्ट विवरण दर्शित हो, एवं सुविधाएॅं जैसे – पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, पार्किंग आदि।
*स्वच्छ कार्यालय -*
कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्य का मूल्यांकन, कार्यालय कक्ष, गलियारे एवं परिसर का स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित होना, दीवारों पर कैलेंडर, पोस्टर या अवांछित सामग्री न हो, पुताई एवं रखरखाव समय-समय पर हो, उचित कचरा संग्रहण एवं निष्पादन व्यवस्था हो।
*व्यवस्थित कार्यालय -*
कार्यालय के अभिलेख, स्टोरेज और प्रशासनिक व्यवस्था की गुणवत्ता, रिकार्ड संधारण फाइलें, रजिस्टर, अभिलेख सुव्यवस्थित एवं श्रेणीबद्ध हों, कार्य तालिका, डेस्क व्यवस्था एवं दस्तावेजों का व्यवस्थित संचालन, वस्तुओं एवं अभिलेखों का क्रमबद्ध रखरखाव हो।
*सिटीजन रेटिंग -*
कार्यालय के प्रति नागरिकों की संतुष्टि एवं सहभागिता का मूल्यांकन, क्यू.आर. कोड व्यवस्था, कार्यालय के समक्ष क्यू.आर. कोड प्रदर्शित कर नागरिकों को रेटिंग देने हेतु प्रोत्साहित किया जाए, नागरिकों द्वारा दी गई औसत रेटिंग का अंक मूल्यांकन में शामिल किया जायेगा, नागरिक सुझाव एवं शिकायतों का संधारण एवं समाधान रिकार्ड आदि।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को 31 अक्टूबर 2025 को सम्मानित किया जायेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d