कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोहा मैं अवैध शराब बिक्री के विरोध मैं आज ग्राम सरपंच नरेश राय सहित दर्जनों महिलाओं ने अक्रोषित होकर रीठी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम मैं चक्काजाम करने की चेतावनी दी l ज्ञापन मैं बताया कि गांव में कई जगह अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे उनके परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा। घर के लोग सुबह से ही शराब का सेवन कर दिनभर नशे में धुत रहते और कोई भी काम नहीं करते। पैसा नहीं होने पर गृहस्थी का सामान बेच देते। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता है।जिससे गांव में
लड़ाई झगड़े तथा गांव की शांति व्यवस्था भी भंग होती रहती। शराबखोरी के कारण कई परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वही महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से चक्काजाम की चेतावनी देते हुए मांग की गई कि प्रशासन जल्द से जल्द गांव मैं बिक रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाये ।ताकि चक्काजाम करने की स्थिति न बन सके ।
हरिशंकर बेन


