कालापीपल(बब्लू जायसवाल) कालापीपल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकराकलाँ में दीपों का पर्व दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,ग्राम खोकराकलाँ मे भैरू महाराज का बहुत ही प्राचीन एवं ख्याति पूर्ण चमत्कारी स्थान मौजूद है,यहां पर दीपावली की पड़वा के दिन एक आस्था का मेला लगता है जिसमें ग्रामीण सहित आस-पास के लोग भैरू महाराज के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में आते हैं,बड़े बुजुर्ग बताते हैं इस स्थान पर भैरू महाराज किसी के शरीर में आते थे और दीपावली की पड़वा के दिन आने वाले नयें साल का लेखा-जोखा बताते थे और वहां सत्य भी होता था आज भेरू महाराज किसी के शरीर में नहीं आते हैं,लेकिन उनकी भभूति मात्र खाने से लोगों के सारे काम सिद्ध होते हैं पड़वा के दिन 12:30 बजे भैरू महाराज के देरे से घट निकलता है गोवर्धन पूजा के पश्चात भैरू महाराज के गोये में पहुंचते हैं, जहां पर पंडित द्वारा भेरू महाराज के स्थान पर विधी विधान के साथ हवन पूजन कराया जाता है,आज के दिन ग्राम के सभी सनातनी धर्म को मानने वाले बड़े बुजुर्ग युवा महिला बच्चे सभी लोग बड़े उत्साह के साथ भैरू महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं,इसके पश्चात भैरू महाराज के सामूहिक महाआरती की जाती है,इस आयोजन की विशेष बात यहां है कि भैरू महाराज को प्रतिदिन मदिरा का भोग लगाया जाता है इसी को लेकर जो भी भक्त बाबा भैरव महाराज के दर्शन करने जाते हैं वह भैरू महाराज के लिए मदिरा का प्याला लेकर अवश्य पहुंचते हैं इस स्थान का चमत्कार यहां है कि यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी बाबा मेहरारू महाराज हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और भेरू महाराज की सामुहिक महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया है।


