कटनी (22 अक्टूबर) – सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की मंगलवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में 93.38 वेटेज स्कोर के साथ 816 शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड के साथ सातवा स्थान हासिल किया है।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने इस उपलब्धि हेतु निगम के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी माह में और अधिक लगन एवं मेहनत से कार्य कर उच्चतम रैंक हासिल करने हेतु कहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या द्वारा सी एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की गई निरंतर मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप ही अधिकारियों द्वारा माह सितंबर में प्राप्त कुल 816 शिकायतों का 55.15 फीसदी संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा 93.38 फीसदी कुल वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर सातवें स्थान में शामिल है।


