मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था की चेयरपर्सन समाज सेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम और समाज सेवी पं.राजैन्दृ गौतम के द्वारा पिछले कई सालों से लगातार दीपावली पर्व और गौवधन पूजा के दिन गरीब , बेसहारा और पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले जरूरत मंद परिवारों के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों दिव्यांगो के बीच पहुंच कर दीवाली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाई। जालपा मंदिर एंव हनुमान मंदिर के बाहर भिक्षा मांगने वाले भिक्षुओं को मिठाईयों के पैकेट, पटाखें, फुलझड़ी, बांटकर उनके साथ मिलकर दीवाली पर्व मनाया। पटाखे, फुलझड़ी और मिठाइयों के पैकेट पाकर सभी बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों और दिव्यांगो के चेहरे खुशी से खिल उठे। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा कि हमारे भारत देश में दीपावली का पर्व सबसे बड़ा माना गया है समा्ट गौतम और विराट गौतम ने सभी बच्चों को प्यार से मिठाई बांटी और ढेर सारे पटाखे फुलझड़ी भेंट की । रश्मि राय ने कहा यह त्योहार खुशियों का पर्व है इसे हम सभी को आपस मे मिलजुल हंसी खुशी मनाना चाहिए।


