कटनी। जिले में संचालित नवीन केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में l विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के मनोनीत अध्यक्ष श्री प्रमोद चतुर्वेदी एस.डी.एम., कटनी द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर पचौरी ,श्री एस एस मरावी , श्री सुनील बाजपेई , शशिंद्र कुट्टी नायर , श्री संदीप रैदास , रुचि तिवारी , डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन जिला अस्पताल , मनीषा भगत, श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव डी आइ ओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा बच्चों के मनमोहक स्वागत गान की प्रस्तुति के साथ हुई ।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष प्रथम तीन माह का विद्यालय संचालन में समस्त सहयोग एवं योगदान का समस्त विवरण शिक्षक अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के समग्र विकास, बैठक में आए सभी सदस्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।


