रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला प्रशासन द्वारा दीपावली के त्यौहार को लेकर गुप्ता ग्राउंड पर पटाका बाजार लगवाया हुआ है। फटाका बाजार में फटाका आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिसमें उन्हें निर्धारित मात्रा के अनुसार पटाका विक्रय करने का अधिकार नियम शर्तों के तहत दिया है। तो दूसरी तरफ बताया जाता है कि नगर में अवैध रूप से भी भारी मात्रा में पटाखा आया है जिसे बिकवाने के लिए अब रोजनदारी पर करीब डेढ़ सौ ठेलों को नगर के बीच बाजार के की सड़कों पर उतारा गया है। जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखा बेचने का गोरख धंधा शुरू हुआ है। सोशल मीडिया में खबर आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत पुलिस प्रशासन के साथ सड़कों पर उतरे और ठेलों पर पटाका बेचने वालों से लाइसेंस पूछा और बेचने की अनुमति मांगी तो हड़कंप मच गया और वह भागने लगे।इस दौरान प्रशासन की टीम ने कुछ पटाखे की जपती भी की है। अवगत हो कि जिला प्रशासन द्वारा गुप्ता ग्राउंड में पटाखा बाजार की अनुमति दी गई है जहां पर नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से करीब 122 दुकान लगी हुई है। जहां पर लाइसेंसी पटाका दुकानदार पटाका बेच रहे हैं। उसके बावजूद नगर की सड़कों पर बड़ी मात्रा में ठेलों पर अवैध रूप से पटाका बेचा जा रहा है। सूत्रों की माने तो लाखों रुपए का अवैध पटाका आया हुआ है, जिसे ठेलों के माध्यम से खपाने का काम कथित लोगों द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


