रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक 16/10/25 को फरियादी तुषार बडानी द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम में उपस्थित होकर पुरानी तहसील के सामने सतरस्ता नर्मदापुरम स्थित फरियादी की साडी की दुकान से साडी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसपर थाना कोतवाली में अप. क्र. 858/25 धारा 331(3),305,306 बीएनएस में कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर एवं तकनीकि साक्ष्यों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी 1) राजा यादव पिता ब्रज मोहन उम्र 29 साल निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास आदमगढ नर्मदापुरम 2) तरुण मालवीय पिता पुरुषोत्तम उम्र 33 साल निवासी दुर्गा आदि शक्ति मंदिर के पास नारायण नगर नर्मदापुरम उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 41 साडियां कीमत 25,000 रुपये की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर द्वारा मय हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह ठाकुर, उनि जितेन्द्र चौहान, उनि अनुज बघेल, प्रआ. राजकुमार, कमलेश, अजय दिक्षित, एवं आर सतीश की सक्रिय भूमिका रही ।


