रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर गुप्ता ग्राउंड पर नगर पालिका परिषद द्वारा पटाखा बाजार का शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया है। अवगत हो कि गुरुवार से ही दुकानें लगना प्रारंभ हो गई थी। पटाखा बाजार में शनिवार देर शाम तक निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके दुकानदारों का कहना है कि पेयजल की समस्या है,पटाखा बाजार में नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के लिए रेत का ढेर भी नहीं लगाए गए हैं। बताया जाता है जबकि बैठक में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं की बात भी कही गई थी। पटाखा बाजार में आज नगर तहसीलदार सरिता मालवीय द्वारा पुलिस टीम के साथ पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान वहां पर सुरक्षा संबंधी उपकरण देखे गए,दुकान पर रखे गए अग्निशमन यंत्रों को चेक किया
गया। तहसीलदार ने स्वीकार किया की सुरक्षा की दृष्टिगत पटाखा बाजार में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे है जो की लगवा दिए जाएंगे। पटाखा लाइसेंस निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई कि प्रशासन द्वारा पटाखा विक्रय की परमिशन 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जारी की गई है। इसके बाद सवाल खड़ा होता है कि जब परमिशन 19 अक्टूबर से है तो फिर दो दिन पहले से पटाखा बाजार कैसे लग गया ? वहीं दुकानदारों का कहना रहा कि पटाखा विक्रय की परमिशन 20 दिन की दी जानी चाहिए, जो की काफी कम समय विक्रय के लिए हमें दिया गया है, इसमें सुधार की जरूरत है। नपा उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि उनके पास नेकी की दीवार का प्रभार है। फटाका बाजार राजस्व कर्मचारी RSI बृजेश सारवान और प्रभारी RI हरीश गोस्वामी द्वारा संभाला जा रहा है। श्री सारवान ने बताया कि फटाका बाजार में 122 दुकान आवंटित हो चुकी है। प्रति दुकान से 2,760 रुपए लिए जा रहे हैं।


