रीठी
वन्य प्राणियों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य होता है परंतु बात तब बिगड़ जाती है जब उनकी रक्षा करने की बजाय उन्हें मार कर उसका व्यापार किया जाता हैं l
ऐसा ही ही कुछ मामला कटनी जिले की रीठी वन परिक्षेत्र मंडल अंतर्गत 16 अक्तूबर को प्रकाश मैं आया ।
जहा मुखबारों से मिली सूचना पर वन मंडलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा के निर्देशन एवं उपवन मंडलाधिकारी श्रीमती जया त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी अधिकारी महेश पटेल ने अपनी टीम के साथ सहयोग से ग्राम केना में जंगली सूअर को मार कर काट कर बेचते हुए रतीराम आदिवासी तथा एक व्यक्ति गणेश पटेल निवासी ग्राम देवरीखुर्द द्वारा इस मास को खरीद कर पकाकर खाते हुए गिरफ्तार किया गया । जिन्हे वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l जहां से एक अपराधी को जेल भेज दिया गया l
इस संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक महंत सिंह परिहार, हरप्रसाद बर्मन, बीट गार्ड रोहित कोल, राजकुमार बर्मन, प्रशांत कुमार, अजय सिंह, सनोद कोल और अश्वनी शर्मा की महत्पूर्ण भूमिका रही।
वही वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि आगे भी वन्य प्राणी के शिकार के किसी भी प्रकार के प्रयास को विधि अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हरिशंकर बेन


