• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव में कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* *प्राकृतिक खेती को खेत-खेत तक पहुचायें*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 17, 2025
in छिन्दवाडा
0
*कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव में कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*  *प्राकृतिक खेती को खेत-खेत तक पहुचायें*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/17 अक्टूबर 2025/ कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव छिंदवाड़ा में आज छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के 6 विकासखंडों (छिंदवाड़ा, मोहखेड़, चौरई, बिछुआ, सौंसर एवं पांढुर्णा) की 44 चयनित कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र एवं परियोजना संचालक (आत्मा), किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया।

इस अवसर पर छिंदवाड़ा/पांढुर्णा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कृषि सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षित प्राकृतिक खेती के अग्रदूत है, इस ज्ञान से किसानों को जागरूक कर खेत-खेत तक पहुचायें। छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने कहा कि प्राकृतिक खेती का आज के परिवेश में पर्यावरण संतुलन का एक महत्वपूर्ण आयाम है, आप सभी प्राकृतिक तौर तरीकों से खेती में मृदा का स्वास्थ्य सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। श्री शेषराव यादव ने कृषि सखियों से चर्चा करते हुए कहा कि, आपने प्राकृतिक खेती को बखूबी सीखा है, अब आपका दायित्व है कि, प्राकृतिक रूप से बनने वाली विभिन्न घटकों एवं दवाइयों की सही पद्धति का जन-जन तक विस्तार करें।

उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय प्राकृतिक मिशन के अंतर्गत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि एक कृषि सखी 125 किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों से प्रशिक्षित करेंगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी. श्रीवास्तव ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी कृषि सखी से प्रतिक्रिया भी प्राप्त की, जिसमें प्रशिक्षु उमा डांगे ने बताया कि हमने 5 दिवसीय प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के सही पद्धतियों को सीखा, इससे हम किसानों को कम लागत में प्राकृतिक खेती करके किस तरह लाभ कमा सकते हैं, इस विषय में अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रकाशित प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन एवं प्राकृतिक खेती प्रदर्शन ईकाई का शुभारंभ किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्री विजय पांडे, श्री संजय पटेल, श्री राजू नरोटे, श्री अजय सक्सेना, श्री भारत घई, श्री शंटी बेदी, श्री जागेंद्र अल्डक, श्री विजेंद्र चौहान, श्री अल्केश साव, श्री माइकल पहाड़े, श्री नवीन बारस्कर, श्री पप्पू ठाकुर, श्री अरुण गदरे, श्री नरेंद्र माहोरे, श्री शरद बेन्डे आदि जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण समापन समारोह में डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार, डॉ. आर.एल.राऊत, श्री एम.एल.उईके, श्रीमती प्राची कौतू एवं छिंदवाड़ा जिले के कृषि एवं कृषि संबधित विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.के. झाडे द्वारा किया गया एवं क़ृषि विज्ञान केंद्र के श्रीमती रिया ठाकुर, डॉ.सरिता सिंह, डॉ.नितेश गुप्ता, श्रीमती चंचल भार्गव सहित समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे ।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥बल की कमी से जूझ रहा विजयराघवगढ़ थाना, टीआई, 2 एसआई, 3 एएसआई सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों के भरोसे 64 गांवों की सुरक्षा* *स्वीकृत पदों की नहीं हो रही पूर्ति, अपराधिक गतिविधियों पर कैसे लगे लगाम, महिला अधिकारी भी नहीं

*💥बल की कमी से जूझ रहा विजयराघवगढ़ थाना, टीआई, 2 एसआई, 3 एएसआई सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों के भरोसे 64 गांवों की सुरक्षा* *स्वीकृत पदों की नहीं हो रही पूर्ति, अपराधिक गतिविधियों पर कैसे लगे लगाम, महिला अधिकारी भी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d