घटना का विवरण- दिनांक 14.10.2025 को आवेदिका श्रीमति अल्का शर्मा W/O श्री हरिराम शर्मा उम्र 43 साल निवासी ग्राम भमरहा थाना सलेहा जिला पन्ना म.प्र. की थाना उपस्थित आकर एक टाइपशुदा आवेदन पत्र कमलाकांत मिश्रा निवासी बछरवारा द्वारा 5000/- रूपये की मांग करना नहीं देने पर मारपीट करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रस्तुत किया, आवेदन पत्र मजबून पर अपराध धारा 119(1), 132, 351(2) BNS का पाए जाने से प्र. आर. 513 राजेश प्रजापति द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है
की गई कार्यवाही-
मामले सदर की घटना महिला सम्बंधी गंभीर अपराध होने से घटना की जानकारी श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री निवेदिता नायडू महोदय को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त किये गये। दौरान विवेचना आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सलेहा उप निरी बलबीर सिह द्वारा थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 16.10.2025 को आरोपी कमलाकांत मिश्रा पिता रामानुज मिश्रा उम्र 47 साल निवासी बछरवारा थाना सलेहा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पन्ना पेश किया गया है।
सराहनीय योगदान-
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सलेहा उप निरी बलबीर सिह, सउनि सुशील तिर्की, प्र. आर. गोविन्द सिह, आदित्य कुशवाहा, आरक्षक भरत पाण्डेय, राजकरण साहू चालक प्र. आर. अशोक चौरसिया तथा सायबर सेल पन्ना के विशेष योगदान रहा है।


