आज सुबह रीठी दमोह रोड पर ग्राम जमुनिया मोड पर एक्सीडेंट हुआ है लगभग एक दर्जन लोग घायल।
कटनी दमोह मार्ग पर ग्राम जमुनिया के पास एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले यहां पर बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, हादसे के कारण घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित है। पुलिस मौके पर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटनी से यात्रियों को लेकर जा रही बस क्रमांक एमपी 04 जेड जेड 8747 ग्राम जमुनिया के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 73_ 1587 से सीधी टकरा गई।बताया जाता है कि ट्रक और बस की सुबह लगभग 7:30 बजे हुई भिड़ंत में बस सवार दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायलों की संख्या की स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को बस से बाहर निकाला जा रहा था। बताया जाता है कि कुछ देर में स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच जाएगी, इसके बाद राहत और बचाव के कार्य शुरू हो जाएंगे।


