छिन्दवाड़ा/16 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा आज दोपहर के समय
वृत्त प्रभारी श्री आकाश मेश्राम के नेतृत्व में ग्राम सोमाढाना और ढबेरा के मध्य जंगल में बहने वाले नाले के किनारे छुपाकर प्लास्टिक के अनेक ड्रमों और प्लास्टिक की पन्नियों में अनेक स्थानों पर रखा हुआ महुआ आबकारी दल द्वारा ढूंढ़कर विधिवत नष्ट किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 धारा 34 के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 3600 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक श्री आकाश मेश्राम व सुश्री रुचि बागरी के साथ ही आबकारी आरक्षक और थाना देहात के आरक्षक उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


