• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

80 वर्षीय वृद्धा से कलेक्टर ने पूछा: “अम्मा..कैसे आना हुआ…” *कलेक्टर ने खुद वृद्धा के पास पहुंचकर सुनीं समस्या*, *तहसीलदार को कार्रवाई के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 16, 2025
in कटनी
0
80 वर्षीय वृद्धा से कलेक्टर ने पूछा: “अम्मा..कैसे आना हुआ…” *कलेक्टर ने खुद वृद्धा के पास पहुंचकर सुनीं समस्या*, *तहसीलदार को कार्रवाई के दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर की नज़र तहसील प्रांगण में झुकी कमर के साथ आ रही करीब 80 वर्षीय वृद्धा पर पड़ी।

जिस पर कलेक्टर श्री तिवारी स्वयं चलकर वृद्धा के पास जा पहुँचे और आत्मीयता से पूछा, “अम्मा…कैसे आना हुआ….?”
वृद्धा की पहचान ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी सखिया बाई पति बख्तू यादव के रूप में हुई। अपनी समस्या बताते हुए वृद्धा ने कलेक्टर को जानकारी दी कि वह अस्वस्थ हैं और उनकी जमीन पर कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके निराकरण के लिए वह इतनी तकलीफ उठाकर तहसील आई हैं।

वृद्धा की समस्या और उनकी स्थिति को देखते हुए, कलेक्टर श्री तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार नितिन पटेल को निर्देशित किया कि वह कल, शुक्रवार को ही ग्राम झिन्ना पिपरिया पहुँचकर मामले का त्वरित निराकरण करें।

इसके साथ ही, कलेक्टर ने वृद्धा सखिया बाई के अस्वस्थ होने की जानकारी पर संज्ञान लेते हुए, एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल को वृद्धा का समुचित स्वास्थ्य उपचार सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।

कलेक्टर द्वारा स्वयं वृद्ध महिला के पास जाकर समस्या सुनना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देना, जिला प्रशासन की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
MPNEWSCAST

MPNEWSCAST

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d