• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम राजोला में उल्टी दस्त बुखार के मरीजों को दिया जा रहा सतत् उपचार*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 15, 2025
in छिन्दवाडा
0
*स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम राजोला में उल्टी दस्त बुखार के मरीजों को दिया जा रहा सतत् उपचार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/15 अक्टूबर 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिये जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय गठित टीम द्वारा चिकित्सकीय स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की गई । संयुक्त टीम के द्वारा सर्विलेंस कार्य किया जा रहा है तथा विभागीय टीम एवं मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे के दौरान 458 घरों में सर्वे कार्य किया गया है, जो निरंतर जारी है। ग्राम राजोला के ग्राम पंचायत भवन व आंगनवाडी केन्द्र में 10 बिस्तरीय अस्थाई अस्पताल में 374 मरीजों को त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं एवं 141 मरीजों को आई.व्ही. फ्लूइड के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया हैं। सभी मरीजों को आवश्यक दवाईयां वितरित की गई है। 02 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें उपचारित किया जा रहा हैं। जिला स्तरीय चिकित्सकीय टीम जिसमें डॉ.धीरज दावंडे, डी.एच.ओ. डॉ.राहुल नाग, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षवर्धन लोनकर, डॉ. सुमित मोहबे, डॉ. अजय राजपूत, डॉ. सुनील कुमार बाजिया एवं ब्लॉक स्तरीय टीम से बी.एम.ओ. डॉ.करुष ठाकुर, आर.बी.एस. के चिकित्सक डॉ. अहमद, बीपीएम श्री अखिलेश देशमुख, सी.एच.ओ., ए.एन.एम. व एम.पी.डब्ल्यू. तथा विकासखंड स्तरीय सभी टीम के द्वारा सर्वे कार्य कराते हुये मरीजों को सतत् उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। ग्राम में मरीजों की सामान्य स्थिति होने तक यह टीम तैनात रहकर निरंतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करेंगी। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

सी.एम.एच.ओ. डॉ. नरेश गोन्नाडे द्वारा ग्राम के सभी लोगों से अपील की गई है कि स्वच्छ व साफ पानी का सेवन करें, अपने आस-पास साफ-सफाई रखें, उल्टी दस्त होने की स्थिति में शीघ्र ही चिकित्सकीय जांच व उपचार प्राप्त करें। साथ ही मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से घर-घर सर्वे कार्य करते हुये उल्टी-दस्त एवं बुखार के मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराये।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*छिंदवाड़ा एवं परासिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई*

*छिंदवाड़ा एवं परासिया क्षेत्र में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.