• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home वायरल न्यूज

नाबालिगों की सुरक्षा के लिए इंस्टाग्राम पर लागू होंगे PG-13 कंटेंट नियम, जानें कैसे बदल जाएगी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 15, 2025
in वायरल न्यूज
0
नाबालिगों की सुरक्षा के लिए इंस्टाग्राम पर लागू होंगे PG-13 कंटेंट नियम, जानें कैसे बदल जाएगी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अब हर टीन अकाउंट को डिफॉल्ट रूप से ‘PG-13’ मोड में रखा जाएगा.

इस कदम का उद्देश्य युवाओं को अनुचित और हानिकारक सामग्री से दूर रखना है, जो अक्सर सोशल मीडिया की खुली दुनिया में उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को प्रभावित करती है.

PG-13 कंटेंट फिल्टर रखेगा हिंसक पोस्ट से दूर

नई नीति के तहत किशोरों के अकाउंट अपने आप उन पोस्ट से दूर रहेंगे, जिनमें अश्लीलता, नशीले पदार्थों का प्रचार, हिंसक भाषा या खतरनाक स्टंट्स दिखाए जाते हैं. मेटा का कहना है कि यह वही स्तर है जो हॉलीवुड की PG-13 रेटेड फिल्मों में लागू होता है. कंपनी के अनुसार, किशोर अब बिना पैरेंटल अप्रूवल के इन सेटिंग्स में बदलाव नहीं कर सकेंगे.

मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘इसमें ऐसे पोस्ट छिपाए जाएंगे या सुझाए नहीं जाएंगे, जिनमें तीखी भाषा, खतरनाक हरकतें, या ऐसी चीजें हों जो नुकसानदेह व्यवहार को प्रेरित कर सकती हैं, जैसे मारिजुआना से जुड़ी वस्तुएं.’

अभिभावकों को मिलेगा ‘Limited Content’ का नया हथियार

मेटा ने माता-पिता को अधिक नियंत्रण देने के लिए एक और विकल्प जोड़ा है- ‘Limited Content’ सेटिंग. यह विकल्प उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को और ज्यादा सुरक्षित डिजिटल माहौल देना चाहते हैं. इस मोड में किशोर न केवल कई प्रकार की पोस्ट नहीं देख सकेंगे, बल्कि वे किसी भी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे और न ही कमेंट प्राप्त कर सकेंगे.

इसके अलावा, इंस्टाग्राम अब किशोरों को उन अकाउंट्स से भी दूर रखेगा जो बार-बार उम्र-अनुपयुक्त या सुझावात्मक कंटेंट शेयर करते हैं. जिन किशोरों ने पहले से ऐसे अकाउंट फॉलो किए हैं, उनकी फॉलो लिस्ट से वे स्वतः हट जाएंगे, और ऐसे अकाउंट उन्हें मैसेज भी नहीं कर पाएंगे.

AI चैट्स भी होंगी अब ‘सेंसर्ड’

मेटा ने कहा है कि PG-13 नीति अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट्स पर भी लागू होगी, यानी इंस्टाग्राम के AI अब ऐसे जवाब नहीं देंगे जो किशोरों के लिए अनुचित या असहज हों. कंपनी का कहना है कि एआई बातचीत उसी सीमा में रखी जाएगी जैसे किसी PG-13 फिल्म में संवाद होते हैं, यानी संयमित और उम्र के अनुकूल.

बढ़ती आलोचना के बीच मेटा का जवाब

पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया पर किशोरों की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ी है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि आत्महत्या, ईटिंग डिसऑर्डर और हिंसा से जुड़ा कंटेंट अभी भी टीन यूजर्स तक पहुंच रहा था. मेटा की नई पहल इसी आलोचना का जवाब है. अब कंपनी ने उन सभी सर्च टर्म्स को भी ब्लॉक करने का ऐलान किया है जिनमें शराब, खूनखराबा या विकृत शब्दावली का इस्तेमाल होता है- भले ही वे जानबूझकर गलत स्पेलिंग में लिखे गए हों.

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सोशल मीडिया के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक हो सकता है, क्योंकि यह सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि व्यवहार और तकनीक दोनों को फिल्टर करने का प्रयास है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
💧 बार्डस्ले स्कूल के NCC छात्रों ने मनाया “ग्लोबल हैंडवॉश डे” 💧

💧 बार्डस्ले स्कूल के NCC छात्रों ने मनाया "ग्लोबल हैंडवॉश डे" 💧

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d