छिन्दवाड़ा/14 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आज वृत्त अमरवाड़ा के आबकारी अमले द्वारा प्रात: एवं दोपहर के वक़्त ग्राम खमरा राजाराम, आंजनपुर, बसुरिया, बारगी, हर्रई और रिछेड़ा में दबिश देकर आरोपियों के रिहायशी मकान और खेतों में विभिन्न स्थानों पर छुपाकर प्लास्टिक के कैनों में भरे महुआ लाहन को खोजकर विधिवत नष्ट किया गया। साथ ही उनके रिहायशी मकानों से बरामद हुई हाथ भट्टी महुआ मदिरा को आबकारी द्वारा कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री वैशाली भगत के साथ ही थाना हर्रई का पुलिस अमला और आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


