कटनी जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कार्यालय में पदस्थ लोक सेवकों के मध्य कार्य विभाजन हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (एमडीएम) के प्रभारी अधिकारी का प्रभार श्री अनुराग मोदी,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को आगामी आदेश तक के लिए सौंपा है।





