• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आईऐ देखते है आज हमारी राशि क्या बता रही

by Manish Gautam Chiefeditor
October 14, 2025
in ज्योतिष
0
🌙 आज का राशिफल : 13 अक्टूबर, सोमवार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में हो रहा है जिससे शशियोग, अनफा योग, भास्कर योग और सिद्ध योग का शुभ संजोग के प्रभाव से मिथुन,कर्क,सिंह,तुला,धनु, मकर और मीन राशि के जातको के लिए बेहद लकी रहेगा कार्यक्षेत्र में इनके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगेंगे, जिससे बड़ी सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं, नौकरी करने वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 14 अक्टूबर मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है,आज सूर्य देव कन्या राशि में वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और राहु काल दोपहर 03:00 बजे से दोपहर 04:26 तक रहेगा।आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। हनुमान जी को सिन्दूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएँ। इसके अलावा मंगल ग्रह के मंत्र “ॐ अं अंगारकाय नमः” का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, पत्थर के पत्थर, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठियों से भी मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी फायदा होता है। इन उपायों से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में हो रहा हैा। चंद्रमा इस राशि में आकर स्वराशि में रहेंगे जिससे आज शशियोग का शुभ संयोग बनेगा। इस पर आज के दिन चंद्रमा से द्वादश में गुरु के होने से अनफा योग बनेगा। और इसके साथ ही साथ चंद्रमा के चतुर्थ भाव में बुध और मंगल की युति होगी। आज के दिन भास्कर योग का भी संयोग बनेगा। इस पर पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र के संयोग में सिद्ध योग और मंगल पुष्य योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन हनुमानजी की कृपा और मंगल पुष्य योग के संयोग से मिथुन,कर्क,सिंह,तुला,धनु, मकर और मीन राशि के जातको के लिए बेहद लकी रहेगा कार्यक्षेत्र में इनके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगेंगे, जिससे बड़ी सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं, नौकरी करने वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। साथ ही, समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में दोगुना लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के शुभ संयोग बन रहे हैं और राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति के मामले में मुनाफा हो सकता है और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ बेहद अच्छा वक्त बीतेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएँ, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। किसी विशेष समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव – बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर-कानूनी कार्य को अपने हाथ में न लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें।
करियर – कारोबारी मामलों में बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि इस समय किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका लग रही है। कर्मचारियों की किसी लापरवाही की वजह से कोई ऑर्डर भी रद्द हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।
हेल्थ – असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पेट से संबंधित परेशानी रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
*भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव – मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है, इससे आपको खुशी ही मिलेगी। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव – ज्यादा आत्मविश्वास के कारण विश्वासघात भी हो सकता है। अपने आस-पास के सकारात्मक लोगों के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों के एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
करियर – व्यवसायिक लोगों के साथ संपर्क बढ़ाना आपके लिए नए स्रोत खोल सकता है। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है, तो उसके संदर्भ में उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता जरूर रखें।
लव – पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में बदलने की योजनाएं बनेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4*

*मिथुन* – पॉजिटिव – खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा तथा जीवन में स्थिरता महसूस होगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और संचार महसूस करेंगे। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना उचित रहेगा।
नेगेटिव – दिन के दूसरे पक्ष में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सहकर्मियों के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में व्यर्थ की गतिविधियों की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
लव – किसी परिवारजन की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
हेल्थ – क्षमता से अधिक मेहनत की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2*

*कर्क* – पॉजिटिव – आज ग्रह गोचर आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहा है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। सार्वजनिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
नेगेटिव – ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है, इसलिए कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी आशंका लग रही है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी अति आवश्यक है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ परिवर्तन लाएँ। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
लव – पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें।
हेल्थ – एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8*

*सिंह* – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवारजनों के साथ खरीदारी में खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव – लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बजट का उचित प्रबंधन करें, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
करियर – किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, भाग्य भी भरपूर सहयोग करेगा। कुछ व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें, प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं।
हेल्थ – असंतुलित खान-पान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुकूल रहें।
*भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5*

*कन्या* – पॉजिटिव – किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित सलाह मिलेगी तथा आप बेहतरीन तरीके से अपना कार्य अंजाम देने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसे भी आज पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी का व्यवहार आपके लिए दुखदाई हो सकता है। एक निश्चित दूरी भी बनाकर रखनी चाहिए। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ चिंता रहेगी।
करियर – व्यवसाय में समस्याओं का समाधान पाने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस वक्त कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी में बॉस अथवा अधिकारी के साथ संबंध न बिगाड़ें।
लव – परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
हेल्थ – जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि न लें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएँ।
*भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 8*

*तुला* – पॉजिटिव – किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। समय अनुकूल है, परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है।
नेगेटिव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ आपसी रिश्ते में खटास न आने दें, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें। ज्यादा कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें।
करियर – आपके राजनैतिक संबंध व्यवसाय में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। सोशल मीडिया तथा पब्लिक रिलेशन में भी अपनी उपस्थिति बनाए रखें, इससे आपके व्यवसाय को भी प्रचार मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है।
लव – घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है।
हेल्थ – ज्यादा कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। उचित आराम लें।
*भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या बनाएँ। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा और कोई नतीजा भी मिलेगा।
नेगेटिव – किसी से भी मदद करने का वादा करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा वरना मित्रों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। घर के किसी काम के लिए वरिष्ठ जनों की सलाह को भी महत्व दें। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। स्टाफ तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम न लें, इस समय मान-हानि की स्थिति बन रही है।
लव – घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवारजनों के साथ बात करने के लिए अनुकूल समय है।
हेल्थ – मांसपेशियों में दर्द और थकान की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।
*भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7*

*धनु* – पॉजिटिव – इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव – ज्यादा भावुकता रखना भी उचित नहीं है। व्यावहारिक बनें। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील होने की संभावना है। फोन तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।
लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं तथा मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
हेल्थ – ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। प्रदूषण और वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3*

*मकर* – पॉजिटिव – आर्थिक दृष्टि से दिन पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए मेहनत तो करनी ही होगी। जल्दबाजी की बजाय शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कार्यों को अंजाम देना आपके कार्यों को सुगम बनाएगा। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – विद्यार्थी तथा युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहना है, वरना असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर अपने किसी विशिष्ट मित्र की सलाह अवश्य लें।
करियर – व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान सराहनीय होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बेहतरीन डील फाइनल होगी। किसी कर्मचारी की एक छोटी सी गलती की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। आज किसी भी तरह की उधारी या कर्ज संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है।
लव – पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनातनी रहेगी। शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
हेल्थ – दुर्घटना व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं। सावधानी बरतें और तनाव को हावी न होने दें।
*भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव – कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी और कुछ नया करने के लिए भी उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव – अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ज्यादा प्रयास की भी जरूरत है। कभी-कभी आपकी कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। गैर-जरूरी यात्रा से भी परहेज करें। किसी भी तरह का बदलाव करना अभी उचित नहीं है।
करियर – किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, हालाँकि अभी सफलता ज्यादा नहीं मिलेगी, परंतु निकट भविष्य में इसके उत्तम परिणाम मिलने वाले हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करते समय बड़े अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा।
लव – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग में जाने के अवसर मिलेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8*

*मीन* – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के सान्निध्य में कई तरह की जानकारी मिलेंगी, जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक भी रहेंगी। आपकी किसी कार्यप्रणाली से परिवार के लोगों को आप पर गर्व रहेगा। फोन और मीडिया के माध्यम से युवाओं को कोई सुझाव मिल सकता है।
नेगेटिव – मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें, जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।
करियर – प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको एक नई दिशा भी प्रदान करेंगे, परंतु बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही पदोन्नति की भी संभावना है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🕵️‍♂️ फार्मा–डॉक्टर नेटवर्क की परतें खुलीं! सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक में कटनी का नाम फिर सुर्खियों में

🕵️‍♂️ फार्मा–डॉक्टर नेटवर्क की परतें खुलीं! सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक में कटनी का नाम फिर सुर्खियों में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d