• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के एक आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एएसपी अभिषेक राजन ने पत्रकार वार्ता कर पूरी घटना का किया खुलासा,पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार… वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
October 11, 2025
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के एक आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एएसपी अभिषेक राजन ने पत्रकार वार्ता कर पूरी घटना का किया खुलासा,पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार… वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों हिंगलाज कॉलोनी कालिका नगर बाबई रोड निवासी महिला अपने पति और बेटी के साथ स्कूटी से हरदा बाईपास स्थित विनायक कॉम्प्लेक्स में दुकान पर जाने के दौरान शाम करीब 6 बजे रेलवे डबल फटक ओवर ब्रिज पर इटारसी की तरफ से बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात आरोपियों द्वारा पीछे से गले से सोने की चैन झपट्टा मारकर फरार होने सहित कमला हाईटेक सिटी निवासी महिला के गले से भरे बाजार में शाम को जिला अस्पताल तिराहा के पास सोने के मंगलसूत्र पर पल्सर सवार तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा झपट्टा मारकर सोने का पैंडल लूट कर घटना को अंजाम देने के गंभीर मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ एएसपी अभिषेक राजन ने

शनिवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में घटना का खुलासा किया। इस दौरान दोनों चेन स्नेचिंग की गंभीर घटना का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले नर्मदापुरम एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित देहात टीआई सौरभ पांडे और सिटी कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा द्वारा पुलिस टीम को इनाम की घोषणा भी की गई हैं। एएसपी अभिषेक राजन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना के उपरांत देहात थाना और सिटी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा पूरी घटना का सिल सिलेवार घटनास्थल सहित सीसीटीवी फुटेज और साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा रूट और जगह को चिन्हित करते हुए आरोपियों तक पुलिस टीम पहुंची है। जिसमें एसडीओपी श्री पाठक का भोपाल कार्यकाल का लाभ मार्गदर्शन रूप में भी पुलिस टीम को मिला है। नगर में सिलसिले वार हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, एएसपी अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना कोतवाली एवं थाना देहात नर्मदापुरम की सयुक्त टीम का गठन किया गया इस दौरान संपूर्ण शहर एवं आसपास के लगभग 500 CCTV फुटेज खंगाले गए, जो टीम द्वारा पाया कि संदेही मोटर साईकिल पर सवार तीन युवक भोपाल तिराहा से बुदनी तरफ जाते दिखे इस दौरान प्राप्त रुट के आधार पर बुदनी, बरखेड़ा, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, मिसरोद तथा भोपाल तक फूटेज खंगाले गए । तीन पुलिस टीम लगातार भोपाल में डेरा जमाये हुए, आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार 10 अक्टूबर को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा बताया की घटना के संदेही एक युवक और प्रयुक्त संदेही मोटर साईकिल से मिसरोद से मंडीदीप तरफ जा रहा है, जिस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त मोटर साईकिल पर सवार युवक को मोटर साईकिल सहित ग्यारह मील ओवर ब्रिज के निचे घेरा बंदी कर रोका गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया, नाम पूछने पर (विधि विरुद्ध बालक) व दो अन्य साथियों में एक जीशान खान निवासी अर्जुन नगर मैंदा मील भोपाल का रहना बताया व एक अन्य साथी का होना बताया । जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर अपने पास रखे सोने की एक चेन तथा सोने के मंगल सूत्र का पैंडल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बजाज कंपनी की NS 125 क्रमांक MP 04 YA 6917 को विधिवत जप्त की जाकर विधि विरुद्ध बालक को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया । शेष आरोपी जीशान खान निवासी अर्जुन नगर मैंदा मील भोपाल व एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। आरोपियों द्वारा जिला भोपाल के थाना मिसरोद एवं थाना कोलार में भी इस प्रकार की घटना कारित करना बताया। विधि विरुद्ध बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जायेगा। पूरी घटना के खुलासा में सराहनीय भूमिका निरीक्षक कंचन ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, निरीक्षक पदम सिंह मौर्य प्रभारी सायबर सेल, उनि महेश जाट,उनि भगवत सिंह उइके,सउनि संजय रघुवंशी, सउनि प्रवीण शर्मा, प्र.आर. 307 नवीन दुबे, प्र.आर. 583 रीतेश यदुवंशी,आर.733 चेतन नरवरे आर.305 कपिल विश्वकर्मा, आर.864 जितेंद्र सिंह राजपूत, आर.537 सुनील साहू, आर. 487 प्रशांत राजपूत, आर.839 पंकेश बघेला,आर. हरीश डिगारसे,आर.अविनाशी हरोड़े, आर.गजेन्द्र डडोरे,सायबर आर. संदीप यदुवंशी व आर. दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पुलिस चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ द्वारा 350 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई*

*पुलिस चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ द्वारा 350 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d