कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरद्वारा के द्वारा पत्र क्रमांक क्यू 2025 दिनांक 27/09/2025 को प्राप्त आवेदन मैं ग्राम पंचायत हरद्वारा द्वारा बताया गया कि पंचायत भवन में ग्राम पंचायत हरद्वारा का समस्त रिकॉर्ड रखा था l जो दिनांक 23/09/2025 को सचिव परषोत्तम पटेल एवं रोजगार सहायक सचिव संदीप राय राज्य सूचना आयोग भोपाल गये थे, वहां पर फोन पर
सूचना प्राप्त हुई थी की 24/09/2025 को दिनेश पटेल एवं रमेश पटेल द्वारा ग्रामसभा का आयेजन किया जा रहा है। मेरे द्वारा सरपंच ओसियार चौधरी से फोन पर बात की गई तो सरपंच द्वारा बताया गया कि रमेश पटेल एवं दिनेश द्वारा मेरे अविश्वास प्रस्ताव की धमकी दी जा रही थी l जिसके बाद सरपंच द्वारा उनको बोला गया कि सचिव एवं सहायक सचिव भोपाल गये है 2 दिन रूक जाओ फिर बैठक का आयोजन कर लेंगे मगर दिनेश पटेल द्वारा जबरन बैठक का आयोजन नियम विरूद्ध तरीके से किया गया जिस कारण पूरे गांव मे आक्रोश फैला हुआ है। ग्राम सभा का आयोजन शासन के निर्धारित दृष्टिकोण के आधार पर पूर्व में सूचना जारी करके किया जाता है मगर दिनेश पटेल द्वारा ग्राम सभा की सूचना 23/09/2025 की निकाली गयी थी और बैठक का आयोजन 24/09/2025 को किया गया l इन लोंगों द्वारा चपराशी को धमकी देकर सूचना रजिस्टर में ग्रामवासियों के हस्ताक्षर करवाये गये है। इस प्रकार दिनेश पटेल द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मे भी दिनेश पटेल द्वारा सहायक सचिव संदीप राय के साथ मारपीट करते हुए कम्प्यूटर एवं प्रिन्टर मशीन तोड़फोड़ कर दी गई थी जिसकी कॉपी अवलोकन हेतु संलग्न है। जब हम लोग भोपाल से वापस आकर दिनांक 25/09/2025 को पंचायत आकर देखा तो पंचायत का ग्राम सभा कार्यावाही प्रस्ताव रजिस्टर एवं वर्ष 2025-26 के केशबुक एवं बाउचर फाइल नही मिल रहे है। दिनेश पटेल द्वारा बार बार ग्रामसभा प्रस्ताव रजिस्टर एवं समस्त रिकॉर्ड बैठक में मंगाया जा रहा था। वही सचिव द्वारा आवेदन मैं ग्रामसभा कार्यावाही रजिस्टर एवं केशबुक बाउचर फाईल एवं और अन्य रिकॉर्ड दिलवाये जाने की मांग की है ताकि पंचायत का कार्य नियमित रूप से संचालित किया जा सके।
हरिशंकर बेन


