उत्तरप्रदेश प्रभारी संजय पटेल
अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में एक मकान में हुए भयानक विस्फोट से हड़कंप मच गया।
विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया और मलबा दूर-दूर तक फैल गया।
धमाके की गूंज कई मीटर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
प्राथमिक जांच में फटा हुआ कुकर और गैस सिलेंडर के टुकड़े बरामद हुए हैं।
DM और SSP मौके पर मौजूद हैं, जांच जारी है।


