MPNEWSCAST
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्या डॉ चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में केंचुआ खाद निर्माण का प्रयोग प्रदर्शन किया गया। जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ खाद निर्माण की विधि एवं केंचुआ खाद का फसलों में उपयोग का तरीकाबतलाया गया। छात्राओं को बतलाया गया की कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग एवं प्राकृतिक खेती के अंतर्गत आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ग्राम में उपलब्ध संसाधनों से केंचुआ खाद निर्माणकी तकनीकी जानकारी एवं प्रायोगिक प्रदर्शन कियागया। ग्राम में केंचुआ खाद बनाकर खेतों में डालने एवं जो भी केंचुआ खाद उपयोग से अधिक है उसे विक्रयकरके अतिरिक्त लाभ अर्जित करने तथा कृषि को लाभ का धंधा बनाने की जानकारी दी गई केंचुआ एवं केंचुआ खाद का उपयोग मिट्टी की दृष्टि से कृषकों की दृष्टि से लाभ पर्यावरण की दृष्टि से लाभ एवं केंचुआ खाद में पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। केंचुआ खाद से केंचुआ को अलग करने की विधि बतलाई गई। केंचुआ खाद में 20% नमी का होना आवश्यक है। प्रायोगिक प्रशिक्षण के समय प्राध्यापक डॉक्टर साधना जैन डॉक्टर रोशनी पांडे एवं स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।


