• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आवतरण दिवस पर भव्य आयोजन, महामस्तकाभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2025
in कटनी
0
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आवतरण दिवस पर भव्य आयोजन, महामस्तकाभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। दिगंबर जैन समाज पंचायत के तत्वावधान में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में परम पूज्य मुनि श्री 108 पद्म सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आवतरण दिवस के पावन अवसर पर विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुनि श्री ने प्रवचन में बताया कि आचार्य श्री का जन्म आज ही के दिन सदलगा की पवित्र भूमि पर हुआ था, इसलिए इस दिन को आवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री द्वारा दिखाया गया मार्ग आत्मकल्याण की दिशा में अग्रसर करता है, अतः समाज को उनके उपदेशों का पालन करना चाहिए।

महावीर कीर्ति स्तंभ पर महामस्तकाभिषेक

2500वें भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झंडा बाजार स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर विराजमान श्रीजी की प्रतिमा का 16 वर्षों बाद भव्य 108 कलशों द्वारा महामस्तकाभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरुभक्ति और भंडारा आयोजन

जैन बोर्डिंग हाउस के पास गुरुभक्त मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए खीर वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रातःकालीन पूजन-अर्चन कर आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रात्रि में गरबा कार्यक्रम का आयोजन

रात्रि में जैन मिडिल स्कूल परिसर में पंचायत महासभा, जैन मिलन व समस्त जैन समाज द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन पंचायत अध्यक्ष श्री संजय जैन, उपाध्यक्ष पंचम जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, एडवोकेट मिथिलेश जैन, सीमा जैन, दीक्षा जैन, राजकुमारी जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना जैन व सौम्या रांधेलिया द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में सौम्या रांधेलिया एवं श्रीमती अन्नू शशांक श्रीवास्तव शामिल रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग

कार्यक्रम की सफलता में दिगंबर जैन शिक्षा संस्था के अध्यक्ष एवं समाज के विभिन्न सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें शामिल रहे:

आशीष जैन, रानू जैन-विनम्र, अंकुर जैन (गिफ्ट), वैभव जैन, संचित जैन, शरद जैन, मोहित जैन, अभिषेक पटवारी, अभिनव जैन, नितिन जैन, शुभषीष जैन, प्रांशु जैन, मनेज जैन (लम्बू), सत्येन्द्र जैन (बंटी), सोनू जैन, राजकमल जैन, साधना जैन, ज्योति जैन, आसना जैन, दीपांशी जैन, अंकिता जैन आदि।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔥💥 मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बड़ी पहल! 💥🔥 जिला कटनी के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन!

🔥💥 मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बड़ी पहल! 💥🔥 जिला कटनी के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d