वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र शाहनगर अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसानी में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को कक्षा 9 वीं से
11 वीं के बच्चों के बीच वन्य प्राणी संरक्षण से संबंधित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई।। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा सोनी कक्षा 12वीं प्रथम , आदर्श गौतम 12th द्वितीय, अनमोल चौबे 12वीं तृतीय, तथा चित्रकला प्रतियोगिता में रिंकी साहू 11वीं प्रथम, आरती चौधरी 11वीं द्वितीय, मानसी कोरी 12th तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार के संदेश एवं राज्य वनमंत्री महोदय के संदेश का वाचन,किया गया।वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ दिलाकर
बच्चों को फुटबॉल वितरित की गई।
उक्त कार्यक्रम में परिक्षेत्र सहायक बिसानी अनिल प्रताप सिंह, आशीष कुमार पाण्डेय वनरक्षक, श्रीमती सत्य प्रभा सिंह वनरक्षक, रवि कुमार चौबे वनरक्षक, संतोष कुमार रजक वनरक्षक एवं गणेश सिंह प्राचार्य,रावेंद्र तिवारी शिक्षक उपस्थित रहे।


