छिंदवाड़ा शहर के एक महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ एक महिला अधिकारी के साथ फिजिकल एसॉल्ट हुआ है। विभाग के प्रमुख ने महिला अधिकारी को बेड टच किया और कई बार किया। जब महिला अधिकारी ने इस बात का विरोध जताया तो उसके साथ कार्मिक एक्सटॉर्शन शुरू हो गया। महिला अधिकारी को कई प्रभार से हटा दिया गया और कई तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यह मामला छिंदवाड़ा शहर के एक महत्वपूर्ण विभाग का है जिसमें पदस्थ एक महिला अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत महिला प्रकोष्ठ थाने में की है लेकिन 10 दिन बाद भी पुलिस ने पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकारी कार्यालय में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न का एक अनोखा मामला है। जिसको एक महिला अधिकारी ने उजागर करने का प्रयास किया है। ताकि सरकारी कार्यालय में काम करने वाली महिलाएं ऐसे लोगों से सुरक्षित रह सके जो की महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर फिजिकल एसॉल्ट करते हैं।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


