छिन्दवाड़ा/05 अक्टूबर 2025/ उप संचालक उद्यान कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ उद्यान विकास अधिकारी श्री महेंद्र सिंह मर्सकोले, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के पद से अपनी अर्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उद्यान विभाग का सभी अमला एवं श्री महेंद्र सिंह मर्सकोले का परिवार सम्मिलित हुआ ।
कार्यक्रम में उप संचालक उद्यान छिंदवाड़ा श्री एम.एल.उईके, उद्यान विकास अधिकारी श्री जतीराम उईके, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री राजू गौडे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अविनाश डेहरिया, श्री संजय कुमार लोखंडे, श्री अमोल कुमार खोड़े, सहायक ग्रेड 03 श्री राजेश रायकवार एवं सभी उद्यानिकी परिवार जिला छिंदवाड़ा/पांढुर्णा उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


