• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिले के गांव-गांव में चल रहा है “दुग्ध समृद्धि संपर्क” अभियान* *पशुपालकों को दी जा रही है नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी* *पशुपालक “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान”का लें पूरा लाभ* -*कलेक्टर श्री तिवारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 5, 2025
in कटनी
0
*जिले के गांव-गांव में चल रहा है “दुग्ध समृद्धि संपर्क” अभियान* *पशुपालकों को दी जा रही है नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी*  *पशुपालक “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान”का लें पूरा लाभ* -*कलेक्टर श्री तिवारी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिले के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से कटनी जिले में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” शुरू है।अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जा रहा है और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार,पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने का आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पशुपालक किसान बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस अभियान का पूरा-पूरा लाभ लें।अभियान के अंतर्गत जब पशु चिकित्सा अधिकारी या मैत्री उनके घर आएं, तब पशुपालन के संबंध में उनकी जो भी समस्या हो उन्हें बताएं और समाधान प्राप्त करें।अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग का अमला गांवों में घर-घर जाकर पशुपालकों से व्यक्तिश: संपर्क कर रहा है और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दे रहा है। साथ ही पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” 3 चरणों में चलाया जायेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में किसानों के साथ चर्चा से शुरू हो गई है।अभियान के तहत अब तक 281 गांवों में पहुंच कर पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संपर्क कर चुके हैं। अभियान का प्रथम चरण 9 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में अभी 10 या 10 से अधिक गो-वंश रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जा रहा है। सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी व मैत्री द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट कर और उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।साथ ही पशुओं में टैग लगाने संबंधी जानकारी भी एकत्र की जा रही है।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ आर के सोनी ने बताया कि “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” के द्वितीय चरण में 5 या अधिक गो-वंश रखने वाले पशुपालकों और तीसरे चरण में 5 या कम गो-वंश रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य गोवंश का समुचित पालन पोषण और दुग्ध उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाना है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर श्री तिवारी एवं एसपी ने राज्यपाल के प्रस्तावित* *प्रवास की व्यवस्थाओं और तैयारियों का लिया जायजा*

*कलेक्टर श्री तिवारी एवं एसपी ने राज्यपाल के प्रस्तावित* *प्रवास की व्यवस्थाओं और तैयारियों का लिया जायजा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d