ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन
बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आश्रित 50 गांव है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव सरकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है सूत्रों की माने तो बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य डिलीवरी प्वाइंट इसके बावजूद यहां पर निरंतर स्टाफ की कमी बनी हुई है सरकार के द्वारा जो स्टाफ के निवास के लिए रूम बनवाए गए है वह भी खंडहर में तब्दील होते नजर आ रहे स्टाफ रूम के
कांच टूटे पड़े गोबर के कंडे पाथे हुए सूखा कचरा गीला कचरा सिर्फ दीवार पर लगे बोर्ड में नजर आ रहा जबकि कचरा डालने के लिए डस्टबिन नजर ही नहीं आ रही
भर्ती हुए मरीज को निशुल्क खाना सिर्फ दीवार में लगे हुए बोर्ड में मिलता है क्या वजह है शासन प्रशासन बड़गांव प्राथमिक उपचार केंद्र पर नहीं दे रही ध्यान कब तक रहेंगे मध्यम वर्ग के लोग परेशान


