कल खंडवा के ग्राम जामली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। आज यहां पहुंचकर प्रभावित परिजनों से मिला और उनको ढांढस बंधाया। इस कठिन समय में सरकार हर संभव मदद के लिए पीड़ित परिजनों के साथ है।
गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार के लिए 1-1 लाख रुपये और साधारण रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जिन लोगों ने संकट में फंसे लोगों की सहायता की है, उन्हें गणतंत्र दिवस पर 51-51 हजार रुपये के रूप में प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दुर्घटना स्थल पर पक्के घाट का भी निर्माण करवाया जाएगा।
बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


